फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Southern Spear: अमेरिका ने समुद्र में क्यों बरसाई आग? नाव पर किया घातक हमला, दो की मौत

Sat, 24 Jan 2026 08:54 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सेना ने प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी में लगी एक नाव पर घातक हमला किया। इस हमले में दो तस्करों की मौत हो गई और एक व्यक्ति जिंदा बचा। यह कार्रवाई ऑपरेशन सदर्न स्पीयर का हिस्सा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त करते हुए समुद्र में एक बड़ा सैन्य हमला किया है। प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्से में ड्रग्स की तस्करी में लगी एक नाव पर अमेरिकी सेना ने घातक हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति जिंदा बच गया। यह कार्रवाई वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी सेना का पहला ज्ञात हमला माना जा रहा है।
विज्ञापन


मामला क्या है?
अमेरिकी दक्षिणी कमांड के मुताबिक, यह नाव मादक पदार्थों की तस्करी के एक संगठित अभियान में शामिल थी। सेना ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। जारी वीडियो में दिखता है कि तेज रफ्तार से चल रही नाव कुछ ही पलों में आग के गोले में बदल जाती है। इस हमले में दो तस्करों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति समुद्र में कूदकर जान बचाने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें- 'लोकतांत्रिक भागीदारी पर खतरा', अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बंगाल में SIR प्रक्रिया पर जताई चिंता
विज्ञापन


हमला क्यों अहम माना जा रहा है?
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस महीने की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी की खबरें सामने आई थीं। माना जा रहा है कि इसके बाद ड्रग्स तस्करी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह हमला ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर क्या है?
अमेरिकी सेना ने बताया कि यह हमला ‘ऑपरेशन सदर्न स्पीयर’ नामक बड़े अभियान के तहत किया गया। इस ऑपरेशन के तहत सितंबर के बाद से अब तक मादक पदार्थों की तस्करी में लगी 36 नावों पर हमले किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों में कम से कम 117 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर हमले कैरेबियन सागर के इलाकों में हुए हैं।
विज्ञापन


जिंदा बचे तस्कर के साथ क्या हुआ?
हमले के बाद अमेरिकी सेना ने तटरक्षक बल को निर्देश दिए कि जिंदा बचे व्यक्ति के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जाए। सेना का कहना है कि उसे हिरासत में लेकर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और रास्तों की जानकारी जुटाई जाएगी। इससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।

अन्य वीडियो-
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें