मो. यूसुफ अजहर / मसूद अजहर
- फोटो : ANI
यह भी पढ़ें -
PAK सेना और आतंक: अलकायदा से जुड़े थे ISPR चीफ अहमद शरीफ चौधरी के पिता, प्रतिबंधित परमाणु वैज्ञानिक भी रहे
पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल
असरा नोमानी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने अपने ही आतंकियों को कभी भी काबू में नहीं किया। उन्होंने कहा, 'उमर शेख और मसूद अजहर जैसे आतंकियों को पाकिस्तान ने जेल में डालने के बजाय सरकारी सुरक्षा में रखा। उन्होंने न सिर्फ भारत, बल्कि पाकिस्तान के भीतर भी निर्दोष लोगों पर हमले किए।' उन्होंने भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ करते हुए कहा, 'पाकिस्तान को खुद अपने इन आतंकी अड्डों को खत्म करना चाहिए था। अब भारत ने जो किया है, वह रणनीतिक तौर पर सही कदम है।'
आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त संदेश
भारतीय सेना का यह ऑपरेशन साफ संकेत देता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सीधी कार्रवाई के रास्ते पर है। इस बार न सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया गया, बल्कि उनके परिवार और मुख्यालय तक पहुंच कर उन्हें सबक सिखाया गया। बहावलपुर और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में आतंकवादी ठिकानों पर बमबारी करके भारत ने यह भी दिखा दिया कि अब वह सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि हमला करेगा।