भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर कैसे कार्रवाई की, डोभाल ने पूरी जानकारी दी
एनएसए डोभाल ने कहा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस जैसे देशों के अपने समकक्षों को भारतीय सेना की कार्रवाई और क्रियान्वयन के तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, संतुलित, गैर-आक्रामक और संयमित कार्रवाई में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor Photos: मिसाइल हमले की 18 तस्वीरें, भारत के हमले में पाकिस्तानी जमीन पर भी चार ठिकाने बर्बाद
तनाव बढ़ाना भारत का इरादा नहीं
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत का इरादा तनाव बढ़ाने का नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो वह दृढ़ता से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एनएसए डोभाल ने साफ कर दिया है कि वे आने वाले दिनों में भी अपने समकक्षों के संपर्क में रहेंगे।
ये भी पढ़ें- सिंदूर का प्रहार: कंधार से पहलगाम तक 25 मिनट में 25 साल का हिसाब बराबर, आतंकी शिविरों का ओसामा से क्या कनेक्शन
भारतीय सेना ने आधिकारिक तस्वीरें-वीडियो जारी कर दिखाई तबाही
बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों पर हमला किया है, उसकी आधिकारिक तस्वीरें भी जारी की गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की महिला अधिकारियों- विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीओजेके में पांच आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं, जबकि चार आतंकी ठिकाने ऐसे हैं जो पाकिस्तानी सीमा के भीतर हैं। खास बात ये है कि मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय- मरकज-तैय्यबा पर एक के बाद एक चार मिसाइलें दागी गईं।
संबंधित वीडियो-