फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: 'सेना की जांबाजी को सलाम, हम सरकार के साथ खड़े हैं', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का पहला बयान

Wed, 07 May 2025 03:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पार्टी ने सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल हुए। वहीं इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम भारतीय सेना पर गर्व है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सुरक्षाबलों की सराहना की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस ने कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई थी। जिसमें तमाम शीर्ष कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। वहीं इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम करते हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन

 

'जांबाज सैनिकों के साहस और राष्ट्रभक्ति को सलाम'
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, 'हम भारतीय सेना पर गर्व करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं... आतंकवादी हमले के पहले दिन से ही कांग्रेस ने सेना और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमापार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था।'
 

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: NSA डोभाल ने 8 देशों के समकक्षों से की बात, पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की दी सूचना
विज्ञापन


हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन और शुभकामनाएं- राहुल
वहीं इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हमने कार्यसमिति में चर्चा की। हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन। उन्हें शुभकामनाएं। उन्हें ढेर सारा प्यार। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से पूरा समर्थन है। हमें कल सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया गया है।'
 
विज्ञापन

भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर'
भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। वहीं पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर दावा किया है, भारतीय हवाई हमले में 26 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' में जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क भी ध्वस्त, सरजाल में छिपा हुआ था ठिकाना

पहलगाम में भीषण आतंकी हमला
पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल को बायसरन घाटी में मौजूद घास के मैदान में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस दौरान आतंकियों ने सभी से नाम पूछकर उनके परिजनों के सामने गोली मार दी थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इसी कड़ी में आज भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें