फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: भाजपा ने कहा- हमले का सबूत मांग रही कांग्रेस, सांसद इमरान मसूद के जानकारी मांगने पर बवाल

Wed, 07 May 2025 08:28 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Operation Sindoor: कांग्रेस पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं ने भारतीय सेना की तरफ से किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की जमकर सराहना की है। वहीं यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा करने की मांग रखी हैं। वहीं भाजपा ने इसे लेकर पार्टी और उनपर निशाना साधा है।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला / इमरान मसूद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस 'ऑपरेशन सिंदूर' का सबूत मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऑपरेशन सिंदूर में मरने वालों की संख्या और इसके कारण हुई हानि का विस्तृत ब्यौरा मांग कर यही दिखाया है कि उन्हें सेना के शौर्य पर विश्वास नहीं है और वे इसका सबूत चाहते हैं। भाजपा नेता ने इसे सेना का मनोबल गिराने की कार्रवाई बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - आतंक के नौ ठिकाने: आगे डॉक्टर-पीछे आतंकी; जहां से दहशतगर्द सिर उठा रहा थे, भारत ने उन्हीं जगहों को कुचला

भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार सेना के शौर्य पर प्रश्न नहीं खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पहले भी कांग्रेस के नेता सेना और सेनाध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने के साथ-साथ राफेल की क्षमता पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय पूरी दुनिया भारतीय सेना के शौर्य को स्वीकार कर रही है, कांग्रेस का इस तरह सवाल खड़े करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


इमरान मसूद ने क्या कहा
कांग्रेस नेता और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि वे भारतीय सेना की इस कार्रवाई का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह उसी तरह की कार्रवाई है जिसका इंतजार सभी लोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हमले में कितने लोगों की जान गई और कितना नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी साझा की जानी चाहिए। भाजपा ने मसूद के इसी बयान पर अपना विरोध जताया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: जयशंकर ने चार देशों के विदेश मंत्रियों से की बात, समर्थन और एकजुटता के लिए जताया आभार

कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने किया हमले का स्वागत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने इस हमले का स्वागत किया है। खड़गे ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में वे सरकार के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वे भारतीय सेना के इस शौर्य का स्वागत करते हैं और इस पर गर्व महसूस करते हैं। बृहस्पतिवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में भी कांग्रेस को आमंत्रित किया गया है जहां इस हमले के बारे में सभी विपक्षी दलों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेता इस बैठक में उपस्थित रह सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें