फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: '30 लाख सैनिकों के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी...', BJP ने ऑपरेशन सिंदूर पर जारी किया नया गाना

Mon, 19 May 2025 07:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भाजपा ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान दिखाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर नया गाना जारी किया है। इसे प्रसिद्ध गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर सात मई को शुरू किया गया था। 
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा ने जारी किया गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज हर देशवासी गर्व कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनिकों के लिए सम्मान का भाव दिखाने के लिए एक नया गाना जारी किया है। इसे पार्टी के सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने गाया है। गाने के बोल हैं- '30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी'!

विज्ञापन


भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए अपने एक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, '30 लाख सैनिक के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी! निशानी देख लो, ये निशानी… कहानी हो गई है, शुरू कहानी! ऑपरेशन सिंदूर जारी है।'
 


कहां से शुरू हुआ भारत-पाक के बीच ताजा संघर्ष
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनकी जान लेने से पहले उनके धर्म की पहचान की गई थी। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान व पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें आतंकी मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा के ठिकाने भी शामिल थे। 
विज्ञापन


भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट किए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें
भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने की कोशिश की लेकिन भारत की आकाशतीर, एस-400 जैसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी के नौ एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सहमी पाकिस्तानी सेना सहम गई। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष से गुजारिश करते हुए कहा कि शत्रुता को छोड़ देते हैं। फिर संघर्ष विराम पर सहमति बनी। बाद में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई के सबूत दुनिया को दिखाए। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें