फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन समुद्र सेतुः दूसरे चरण के तहत आईएनएस जलाश्व भारतीयों को लेने मालदीव लौटा

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएनएस जलाश्व - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि फंसे भारतीयों को लाने के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के दूसरे चरण के तहत आईएनएस जलाश्व माले लौट गया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अभियान के पहले चरण में आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर क्रमश: आठ और 12 मई को 698 तथा 202 भारतीयों को लेकर आए थे।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आईएनएस जलाश्व ऑपरेशन समुद्र सेतु के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए माले, मालदीव लौट गया है। इसमें कहा गया कि आईएनएस जलाश्व 100 महिलाओं और बच्चों सहित 700 भारतीयों के साथ शुक्रवार रात कोच्चि के लिए रवाना होगा।

नौसेना ने कहा कि जिन भारतीयों को वापस लाया जाना है, पोत में सवार होने से पहले उनकी चिकित्सीय जांच की जाएगी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया जाएगा। नौसेना का ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘वंदे भारत मिशन’ का हिस्सा है।
विज्ञापन


वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों के देश आने का सिलसिला जारी है। आज बांग्लादेश के ढाका से कई भारतीय नागरिक एयर इंडिया विमान से भारत के लिए रवाना हुए। सुबह 11.20 बजे इस विमान ने तमिलनाडु के चेन्नई के लिए उड़ान भरी। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से लगातार भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें