फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Delta Hunt: गुजरात में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

Thu, 04 Jun 2026 12:47 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
अवैध घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात सरकार का एक्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह आंकड़ा देर रात तक और बढ़ सकता है।  
विज्ञापन


इस कार्रवाई को लेकर क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चांदोल, गुलाबनगर और खोदियारनगर सहित कई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस अभियान के दौरान इन प्रवासियों के बारे में सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने पाया है कि कई घुसपैठियों के पास आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जो उन्होंने धोखाधड़ी के जरिए हासिल किए थे। इसके चलते दस्तावेज जालसाजी नेटवर्क और भारत में उनके रहने को सुविधाजनक बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए तरीकों की व्यापक जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


'दस्तावेज किसके माध्यम से बनवाए गए थे'
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), शरद सिंघल ने कहा कि गुजरात भर में चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के दौरान गिरफ्तार किए गए 501 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के तौर पर हुई है। सिंघल ने कहा, 'इन लोगों में से कई ने अवैध रूप से भारतीय आधार कार्ड बनवाए थे। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये दस्तावेज किसके माध्यम से बनवाए गए थे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये लोग भारत में कैसे दाखिल हुए। वह क्या काम करते थे और वह किन माध्यमों से पैसे भेजते थे।

खबर अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें