फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OpenAI India Office: ओपनएआई इस साल भारत में खोलेगा अपना पहला दफ्तर, अगले महीने आएंगे संस्थापक सैम ऑल्टमैन

Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओपनएआई इस साल के अंत में भारत में अपना पहला दफ्तर खोलेगी। इसके साथ ही कंपनी के संस्थापक सैम ऑल्टमैन ने भी अगले महीने भारत आने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि वह भारत में स्थानीय टीम बनाएगी, जो सरकार, कंपनियों, डेवलपर्स और विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही भारत के लिए नए फीचर्स और टूल्स बनाए जाएंगे, जो सस्ते और आसानी से उपलब्ध हों।
विज्ञापन
सैम ऑल्टमैन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपनएआई ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल के अंत में नई दिल्ली में अपना पहला दफ्तर खोलेगा। वहीं, ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन अगले महीने भारत आएंगे। ऑल्टमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में एआई को अपनाना अद्भुत रहा है। कंपनी यहां और अधिक निवेश करने के लिए उत्साहित है। 

विज्ञापन


ऑल्टमैन का यह पोस्ट कंपनी की दफ्तर खोलने की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर आया है। चैटजीपीटी के लिए भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है, और इस बाजार में उसके एआई टूल्स की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। 

ये भी पढ़ें: MeitY: निवेश से सेमीकंडक्टर विनिर्माण को मिलेगी रफ्तार, जल्द 2-3 छोटी परियोजनाओं का एलान कर सकती है सरकार
विज्ञापन


ओपनएआई ने स्थानीय टीम की नियुक्ति शुरू की
ओपनएआई ने शुक्रवार को अपने भारत विस्तार की रूपरेखा पर जारी एक बयान में कहा कि उसने आधिकारिक तौर पर देश में एक इकाई स्थापित कर ली है और एक समर्पित स्थानीय टीम की नियुक्ति शुरू कर दी है। ऑल्टमैन ने कहा, 'हम इस वर्ष के अंत में भारत में अपना पहला कार्यालय खोल रहे हैं! और मैं अगले महीने भारत आने के लिए उत्सुक हूं।'

भारत में पिछले एक साल में यूजर्स की संख्या चार गुना बढ़ी
ऑल्टमैन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, भारत में एआई को अपनाना अद्भुत रहा है। पिछले एक साल में चैटजीपीटी यूजर्स की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हम भारत में और अधिक निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। 

भारत में दफ्तर खोलना IndiaAI मिशन को समर्थन देना 
ओपनएआई के अनुसार, भारत में दफ्तर खोलना IndiaAI मिशन को समर्थन देने और सरकार के साथ मिलकर 'भारत के लिए और भारत के साथ' एआई बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी ने कहा कि इस कदम से उसे अपने यूजर्स को बेहतर सेवा प्रदान करने में भी मदद मिलेगी। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कंपनी के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत में डिजिटल और एआई नवाचार को और तेज करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Income Tax Act 2025: नया आयकर विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बना कानून, 1 अप्रैल 2026 से देश में होगा लागू

भारत में जल्द ही पहला शिक्षा शिखर सम्मेलन आयोजित करेगी कंपनी
ओपनएआई का कहना है कि वह भारत में स्थानीय टीम बनाएगी, जो सरकार, कंपनियों, डेवलपर्स और विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही भारत के लिए नए फीचर्स और टूल्स बनाए जाएंगे, जो सस्ते और आसानी से उपलब्ध हों। इसके अलावा, कंपनी जल्द ही भारत में पहला शिक्षा शिखर सम्मेलन और डेवलपर डे भी आयोजित करेगी। इसके साथ ही कंपनी भारत में नई नौकरियां भी देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें