फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में जल्द खोले जाएंगे जिम और सैलूनः मंत्री  

Thu, 25 Jun 2020 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
हेयर सैलून - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से पिछले तीन महीने से महाराष्ट्र में सैलूनों के दरवाजे बंद पड़े थे लेकिन अब 28 जून से सभी हेयर सैलून को खोलने की मंजूरी दी जा रही है।

विज्ञापन


राज्य आपदा एवं पुनर्वास मंत्री विजय वड्डेटीवार ने कहा कि गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल के बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मानक संचालन प्रक्रिया के तहत स्वच्छता और सफाई के पालन के साथ सैलूनों को खोले जाने की मंजूरी देने पर सहमत हो गए। 

उन्होंने कहा कि सैलून फिर खुल सकेंगे। हालांकि सैलूनों में काम करने वाले कर्मी और ग्राहक दोनों के लिए मास्क पहनना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है। वहीं एक तौलिये का इस्तेमाल दूसरे ग्राहक के लिए किया जाना भी मना है।
विज्ञापन


मंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि सैलूनों का संचालन करने वालों की मांग थी कि या तो उन्हें कारोबार की मंजूरी दी जाए या सरकार उन्हें आर्थिक पैकेज मुहैया कराए। वड्डेटीवार ने कहा कि पिछले तीन महीनें में वित्तीय संकटों का सामना करने की वजह से कम से कम 12 नाइयों ने आत्महत्या कर ली।

इसी बीच एक सवाल के जवाब में मुंबई शहर के गार्डियन मंत्री असलम शेख ने कहा कि जिम और सैलून राज्य में जल्द खोले जाएंगे। शहर में कुल मामलों की संख्या 70,990 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4060 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें