अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में केवल पत्थरों का ही उपयोग किया जाएगा और यह मंदिर 1000 से ज्यादा सालों तक खड़ा रहेगा। यह दावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को कही। विश्व हिंदू परिषद के भी वरिष्ठ पदाधिकारी चंपत ने कहा, आईआईटी चेन्नई से आए देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग और केंद्रीय भवन शोध संस्थान के वैज्ञानिकों को भी मंदिर की निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। राय ने कहा, लार्सन एंड टुब्रो कंपनी मंदिर निर्माण का काम करेगी।