फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम, अन्य धर्म के लोगों का किया जाएगा स्थानांतरण

Sat, 22 Mar 2025 05:21 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, तिरुमला

सार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने तिरुमला मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को नौकरी देने और दुनियाभर में वेंकटेश्वर मंदिर बनाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने सेवन हिल्स क्षेत्र में व्यवसायीकरण रोकने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि तिरुमला मंदिर में अब केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाएगा। दूसरे समुदायों के लोगों काे तिरुमला मंदिर से अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना की भी घोषणा की।

विज्ञापन


नायडू ने कहा, भगवान वेंकटेश्वर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक पवित्र धागा बांधा गया है। विदेशों में बसे हिंदू भी चाहते हैं कि वहां भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाए जाएं, इसलिए दुनियाभर में जहां भी हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या है, वहां वेंकटेश्वर मंदिर स्थापित किए जाएंगे। सेवन हिल्स क्षेत्र के पास वाणिज्यिक गतिविधियों के बारे में नायडू ने कहा कि क्षेत्र से सटे मुमताज होटल के लिए पहले अनुमति दी गई थी। हालांकि, सरकार ने अब 35.32 एकड़ भूमि पर बनने वाले होटल के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: Bureaucratic Reshuffle: मधुप उप चुनाव आयुक्त, प्रसन्ना और सुषमा गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बने; जानिए बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवन हिल्स के पास कोई व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए। वहीं सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस क्षेत्र में किसी भी निजी व्यक्ति को व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 2003 में उन पर हुए जानलेवा हमले में वह केवल भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से जीवित बच सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें