फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में तीन महीने बाद एक दिन में सिर्फ 700 नए मामले, हुए रिकॉर्ड परीक्षण

Tue, 28 Jul 2020 04:56 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना वायरस: - फोटो : pixabay
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच मुंबई से एक राहत की खबर आई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुंबई में आज सिर्फ 700 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा यहां एक दिन में अब तक सर्वाधिक 8776 परीक्षण किए गए हैं। 

विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि बीएमसी द्वारा शुरू किए गए 'चेज दी वायरस' अभियान के तहत मुंबई में और अधिक संख्या में परीक्षण किए जाएंगे। इसे पूरे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा।
 
गौरतलब है कि शुरुआत में महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमण फैला था लेकिन कई तरह के कदमों और अभियानों की मदद से यहां स्थिति पर काबू पाया जा रहा है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि सोमवार तक प्रदेश में रिकवरी दर 57.84 फीसदी हो गया है। वहीं, मृत्युदर 3.62 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 9,22,637 लोग होम क्वारंटीन और 44,136 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। देश में कोरोना के कहर से परेशान आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भी कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बात करें राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की तो यहां अब तक 147896 सक्रिय मामले हैं, 221944 लोग ठीक हुए हैं और 13883 लोगों की मौत हुई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें