फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंगूठा लगा कर करिए पेमेंट, पीएम आज करेंगे ऐलान

Fri, 14 Apr 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के मौके पर आज 'भीम आधार एेप' का शुभारंभ करेंगे। नागपुर में एक समारोह में पीएम मोदी आधार और भीम ऐप से जुड़े एक नए पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पीएम लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना के लकी ग्राहकों को सम्मानित भी करेंगे। डिजिधन व्यापार योजना के तहत 16 लाख लोगों ने 258 करोड़ रुपए का इनाम जीता। पीएम यहां थर्मल पॉवर स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-बैंक में खाता है तो आज ही कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

बताते चलें कि 'आधार पे' सुविधा के जरिए लोग अपने स्मार्टफोन से सिर्फ फिंगरप्रिंट्स का इस्तेमाल करके ट्रांजैक्शन्स कर सकते हैं। सरकार ने भीम ऐप की लॉन्चिंग के बाद इसे आधार से जोड़ दिया था। इसके बाद सिर्फ 14 बैंक जिनमें ज्यादातर छोटे हैं, उन्होंने ही इस सुविधा को अब तक चालू किया है। ज्यादातर बड़े बैंक जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचजीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक अभी तक इसके लिए आगे नहीं आ पाए हैं।


'आधार पे' के लिए किसी भी खाता धारक को पेमेंट करने के लिए अपने मोबाइल की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधाक के बाद दुकान पर जाकर सिर्फ अपना आधार नंबर बताना होगा और फैरिफाई अंगूठे से आधार नंबर वेरीफाई करके पेमेंट कर सकेंगे। 112 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। 40 करोड़ लोग पहले से ही यूनिक नंबर से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-30 अप्रैल तक आधार से लिंक कराएं बैंक अकाउंट, वरना लेन-देन बंद
बताते चलें कि अभी तक डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए दो स्टेप वेरिफिकेशन का प्रयोग किया जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही 'आधार पे' पासवर्ड और पिन के जरिए होने वाले ऑनलाइन और कार्ड ट्रांजेक्शन की जगह ले लेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप को अशिक्षित व्यक्ति भी सिर्फ फिंगरप्रिंट्स के जरिए प्रयोग कर सकता है। उसे सिर्फ अपना आधार नंबर और बैंक का नाम देना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कई चीजों को एक साथ डिजिटलाइज कर रही है सरकार

डेमो पिक
इंडस्ट्री के लोग का कहना है कि यह देरी इसलिए हो रही है क्योंकि सरकार की डिजिटल ड्राइव से बैंकों के पास कई चीजों को एक साथ डिडिटलाइज करने का भार आ गया है। जिसमें अभी-अभी लॉन्च हुआ भारत क्यूआर कोड और आधार आधारित पेमेंट हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि बैंक इस सुविधा के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कम हो जाएगा, जबकि इसके प्रयोग का फीस उन्हें मिलता है।

एक बैंक अधिकारी के मुताबिक, यदि 14 छोटे बैंक लाइव हो सकते हैं तो बड़े बैंक क्यों नहीं। वहीं, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने इकॉनिमक टाइम्स को बताया कि एकीकरण का काम तेजी से हो रहा है। जल्द ही इसके फीचर लाइव हो जाएंगे। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं दिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें