फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US में बिक रही 'गणेश छाप बीयर, ऊँ छाप जूते', रिटेलर्स के खिलाफ FIR

Thu, 23 Feb 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिका की दो ई-कॉमर्स कंपनियों पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। कंपनियों पर आरोप है कि वे हिंदुओं के धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल जूतों व बीयर की बोतल पर कर रहे हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ता व भारत स्काउट एंड गाइड के आयुक्त नरेश कादयान ने इस संदर्भ में प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पहली शिकायत http://yeswevibe.com के खिलाफ दर्ज की गई है जिस पर 'ऊँ' छपे हुए जूते बिक रहे हैं तो वहीं दूसरी शिकायत www.lostcoast.com के खिलाफ दर्ज की गई है। इस वेबसाइट पर गणेश जी की फोटो का इस्तेमाल बीयर की बोतलों पर किया जा रहा है।  Filed FIR; aim to stop sale in India&US if possible-Naresh Kadyan, complainant against US online store selling shoes&beer with Hindu symbols pic.twitter.com/EnLfJErrLc — ANI (@ANI_news) February 22, 2017
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कायतकर्ता नरेश कादयान ने कहा कि भारत और यूएस में इसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी लेटर लिख इन प्रोडक्ट्स को बेचने वाली वेबसाइट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

बता दें कि कुछ दिन पहले तिरंगा बने डोरमैट बेचने का मामला सामने आया था। उस समय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेजन कंपनी को इसे हटाने के लिए वॉर्निंग दी थी। बाद में अमेजन ने इन प्रोडक्ट्स को अपनी वेबसाइट से हटा लिया था और भारत सरकार को यह सुनिश्चित करवाया था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें