फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार हुई वायुसेना की ऑनलाइन भर्ती, 3.2 लाख युवा हुए शामिल

Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने एयरमैन भर्ती (स्टार) के लिए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया। पिछले सप्ताह 3 से 6 मई तक चली परीक्षा में 4 लाख 9 हजार 169 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3 लाख 20 हजार 678 युवा परीक्षा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


वायुसेना की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए 102 शहरों में 439 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 100 केंद्र जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व के राज्यों और उन राज्यों में रखे गए थे, जिनका प्रतिनिधित्व भारतीय वायुसेना में बेहद कम है। 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीक मंत्रालय के तहत आने वाले पुणे के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से इस परीक्षा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें