फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC ने राजीव गांधी को हटाकर बिल्डिंग का नाम दीनदयाल उपाध्याय किया

Mon, 06 Feb 2017 06:41 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने चुपचाप अपने नए कॉरपोरेट भवन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऊर्जा भवन रख दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने 9 साल पहले उस भवन का नाम राजीव गांधी ऊर्जा भवन रखा था।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने 20 अगस्त 2007 को वसंतकुंज स्थित इस भवन की आधारशिला रखी थी। राजीव गांधी की जयंती पर जब इस इमारत की नींव रखी गई थी तब उस मौके पर सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। यह भवन 600 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में नए कार्यालय में शिफ्ट होने से ठीक पहले इसका नाम बदल दिया। 

इस बारे में जब ओएनजीसी से पूछा गया तो एक ईमेल के जरिये जवाब दिया गया कि ‘जब इस भवन को कंपनी का रजिस्टर्ड कार्यालय बनाया गया और इसी में ओएनजीसी विदेश लि. का भी कार्यालय आ गया तब इसका नाम बदल दिया गया।’ ईमेल में कहा गया कि यह निर्णय महान दार्शनिक, समाजशास्त्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सम्मान देने के लिए लिया गया, जिन्होंने बिना थके देश के गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें