फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्रों ने छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, 10 घंटे बाद महिला मित्र ने लगाई फांसी

Fri, 28 Sep 2018 05:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में बुधवार की रात ग्राम प्रधान कश्मीरी देवी के चार बेटों ने 11वीं के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। तड़के पहर मृतक के शिक्षक पिता को फोन कर छात्र के घायल होने की जानकारी दी। इस पर परिजन प्रधान के घर पहुंचे और बेटे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


छात्र की हत्या के 10 घंटे बाद ही प्रधान की नातिन ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र की हत्या की गई। अपने दोस्त की मौत पर उसने फांसी लगाई है। छात्र की हत्या में प्रधान के चार बेटों के खिलाफ नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबह गांव में तनाव की स्थिति को देखते फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

जटपुरा निवासी जानकी प्रसाद (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक स्कूल गालिबपुर) ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा मृदुल कुमार छर्रा के जवाहर इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की रात ग्राम प्रधान कश्मीरी देवी पत्नी भीखम सिंह के यहां किसी काम से गया था।
विज्ञापन


प्रधान के चारों बेटे मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजेश व राजू ने लाठी, डंडे से पीट-पीटकर मृदुल को मार डाला। सुबह करीब पांच बजे उन लोगों ने सूचना दी कि तुम्हारा लड़का मृदुल दरवाजे पर घायल पड़ा है। वहां पहुंचने पर देखा कि मृदुल मरणासन्न हालत में पड़ा था।

उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की इस वारदात से गांव में तनाव फैल गया। करीब एक घंटे तक परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए हंगामा करते रहे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर प्रधान के चारों पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में की गई छात्र की हत्या

उधर, मृदुल की हत्या के 10 घंटे बाद ही गुरुवार को पूर्वाह्न करीब तीन बजे ग्राम प्रधान कश्मीरी देवी के बेटे राजू की 17 वर्षीय बेटी राशिका उर्फ सोनी ने कमरे में अपनी चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पुलिस उसे अतरौली सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना के संबंध में छर्रा इंस्पेक्टर अजय सिंह चाहर ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में मृदुल कुमार की हत्या की गई। मृदुल की मौत से दुखी होकर उसकी प्रेमिका सोनी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें