फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: एकतरफा प्यार, बदला और बम धमाके की झूठी धमकियां; MNC की कंसल्टेंट की साजिश का पर्दाफाश, हुई गिरफ्तारी

Mon, 23 Jun 2025 09:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Vendetta: गुजरात के अहमदाबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला को बम धमाके की झूठी धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि उसने ये सब एकतरफा प्यार और अपने पूर्व आशिक से बदला लेने के लिए किया था।
विज्ञापन
जीएस मलिक, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम और देश के 12 राज्यों में बम धमाकों की झूठी धमकियों के पीछे की एक चौंकाने वाली कहानी का खुलासा किया है। यह पूरी साजिश एक महिला की एकतरफा मोहब्बत और बदले की भावना से जुड़ी है, जो आखिरकार उसकी गिरफ्तारी पर जाकर खत्म हुई।
विज्ञापन


कौन है आरोपी महिला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का नाम रेने जोशिल्डा है। वह चेन्नई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर काम कर रही थी। उसने चेन्नई से इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स का कोर्स किया है। तकनीकी रूप से बहुत कुशल जोशिल्डा एक इंजीनियर होने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा और तकनीक में माहिर है।

यह भी पढ़ें - माओवादियों के अड्डे तहस-नहस: 'जवान जो तय करते हैं, वो हासिल करते हैं'; अमित शाह ने थपथपाई सुरक्षा बलों की पीठ
विज्ञापन


एकतरफा प्यार से अपराध की ओर
पुलिस ने बताया कि जोशिल्डा एक युवक दिविज प्रभाकर से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन जब दिविज ने किसी और लड़की से शादी कर ली, तो जोशिल्डा को गुस्सा और नफरत ने घेर लिया। बदले की भावना में, उसने दिविज को फंसाने के लिए कई फर्जी ईमेल आईडी बनाई, जिनमें कुछ दिविज के नाम से थीं।

कैसे रची गई साजिश?
जोशिल्डा ने खुद को छुपाने के लिए फर्जी ईमेल आईडी, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन), डार्क वेब और वर्चुअल मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। उसने इन फर्जी आईडी से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, बीजे मेडिकल कॉलेज और अहमदाबाद के दो स्कूलों समेत देश के 12 राज्यों के कई स्थानों पर बम धमाकों की धमकी भरे ईमेल भेजे।

कई राज्यों में भेजे धमकी भरे ईमेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी इसी तरह की धमकियां भेजीं। एक मेल में लिखा गया था, 'बम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सफलतापूर्वक लगाया गया है। बचा सको तो बचा लो।' वहीं एक दूसरे मेल में लिखा था, 'हमने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एयर इंडिया का विमान गिराया है। अब जान गए ना हम मजाक नहीं कर रहे।'

यह भी पढ़ें - उपचुनाव 2025: दो सीटें आप ने जीतीं, एक भाजपा को; कांग्रेस और तृणमूल के खाते में आई एक-एक सीट
विज्ञापन


कैसे हुई गिरफ्तारी?
जोशिल्डा की गिरफ्तारी अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने चेन्नई में उसके घर से की। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) शरद सिंघल ने बताया कि महिला बेहद चालाकी से अपने डिजिटल निशान मिटा रही थी, लेकिन एक छोटी सी तकनीकी चूक से पुलिस को उसका सुराग मिल गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास आरोपी के खिलाफ मजबूत डिजिटल और दस्तावेजी सबूत हैं। उन्होंने इसे एक बड़े साइबर अपराध मॉड्यूल का खुलासा बताया।

जांच की शुरुआत कैसे हुई?
यह जांच 3 जून 2025 को अहमदाबाद के एक स्कूल को मिले धमकी भरे मेल के बाद शुरू हुई थी, जिसमें लिखा था कि वह धमाका करके पुलिस का ध्यान एक पुराने रेप केस की ओर खींचना चाहती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर साइबर अपराध, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना और आतंकवादी हरकत जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही, दूसरे राज्यों की पुलिस भी गुजरात पुलिस से संपर्क में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें