फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के चलते 13 दिन तक बंद रहेगा आईजीआई एयरपोर्ट का एक रनवे, 86 फीसद तक बढ़ा किराया

Sat, 17 Nov 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से उड़ान भरने या यहां आने वाले विमान यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली के तीन में एक रनवे को मरम्मत की वजह से बंद कर दिया गया है। इसके चलते अब बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले विमान यात्रियों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के रनवे 27-09 को 13 दिन के लिए बंद किया गया है। इसका परिचालन डायल करती है।

विज्ञापन


एक ई-कॉमर्स ट्रैवल वेबसाइट ने दावा किया कि सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) होने की वजह से विमान का किराया 86 प्रतिशत तक बढ़ गया है। शुक्रवार शाम को कई यात्रा पोर्टल तत्काल खरीदी जाने वाली टिकटों की कीमत में भारी बढ़ोतरी दिखा रहे थे। आईएक्सआईजीओ के उड़ान आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से बंगलूरू का टिकट सामान्य दिनों में 11,044 रुपये का है। शनिवार को इसका औसत मूल्य 13,702 रुपये हो गया है। इसी तरह मुंबई से दिल्ली आने वाले यात्रियों को शनिवार को 11,060 रुपये खर्च करने होंगे। सामान्य दिनों में इसका किराया 9,228 रुपये होता है। तीन में से एक रनवे बंद होने की वजह से अगले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली से मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और अन्य गंतव्यों का किराया बढ़ा है। ट्रैवल वेबसाइट के सीईओ और सह संस्थापक आलोक वाजपेयी का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक टिकट कैंसल कराने में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 

आईजीआई देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। यहां तीन रनवे हैं। एक रनवे बंद होने से एयरपोर्ट पर रोजाना 50 उड़ानों का प्रस्थान और इतने का ही आगमन घट जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1300 विमान उड़ान भरते और लैंड करते हैं। पिछले साल आईजीआई पर 6 करोड़ 35 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज हुई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें