फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam News: जंगली हाथियों का नहीं थम रहा आंतक, हमले में एक की मौत, पांच घायल

Mon, 19 Sep 2022 02:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

जंगल से जंगली हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में क्षेत्र में घुस आया। लोगों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
हाथी(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर खास करके असम में हाथी और मानव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। इस बीच, बक्सा जिले में जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पास के जंगल से जंगली हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में क्षेत्र में घुस आया। लोगों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हाथी के हमले में रविंद्र बोड़ो बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अन्य पांच घायलों के साथ रंगिया के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों में धनपति बोड़ो, अनिल दैमारी, परेश बोड़ो, थेंगोना मुशहरी और सुलेंद्र बोड़ो हैं। दाईमरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि, पहले कुछ अन्य लोगों पर भी जंगली हाथियों ने हमला किया था। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि जंगली हाथियों द्वारा फसलों को भी नियमित रूप से नष्ट कर देते हैं। असम में हाथी-मानव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। पर्यावरणविदों ने पहले ही चेतावनी दी है कि जब तक वन क्षेत्रों को संरक्षित नहीं किया जाता है तब तक ऐसे संघर्ष और भी बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें