फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur violence: उग्रवादियों और लोगों के बीच हुई हिंसा में एक की मौत, कई घायल

Fri, 26 May 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को हुई हिंसा के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने लोगों के समूह पर गोली चलाई। इसमें 30 वर्षीय टोइजाम चंद्रमणि की मौत हो गई और 22 वर्षीय लीचोम्बम अबुंगनाओ घायल हो गया।
विज्ञापन
Manipur violence (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हिंसाग्रस्त सीमावर्ती जिलों बिष्णुपुर और चुराचांदपुर में संदिग्ध उग्रवादियों और लोगों के एक समूह के बीच हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को हुई हिंसा के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने लोगों के समूह पर गोली चलाई। इसमें 30 वर्षीय टोइजाम चंद्रमणि की मौत हो गई और 22 वर्षीय लीचोम्बम अबुंगनाओ घायल हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों के समूह में ज्यादातर वे लोग थे जो हाल में चुराचांदपुर में हुई जातीय हिंसा के दौरान विस्थापित हुए थे और बिष्णुपुर के मोइरांग में एक राहत शिविर में रह रहे थे।

नगालैंड मादक पदार्थ तस्कर  ने की छात्र नेता की हत्या
नगालैंड के मोन जिले में बृहस्पतिवार को एक मादक पदार्थ तस्कर ने एक छात्र नेता की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान जिले के तिजित एरिया स्टूडेंट्स यूनियन (टीएएसयू) की एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अहोआ कोन्याक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, गुस्साए लोगों ने उसके घर को आग लगा दी, इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि, बाद में इस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन



बंगाल : बीरभूम में ड्रम से 30 बम बरामद, तीन गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में भारी मात्रा में बम और बंदूकों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रामपुरहाट थाना अंतर्गत कालीभाषा गांव में बृहस्पतिवार सुबह तालाब के किनारे झाड़ियों में लोगों ने दो संदिग्ध ड्रम देखे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ड्रमों से करीब 30 जिंदा बम बरामद किया है।

हैदराबाद में पहली बार मिले नवपाषाणकालीन औजार
हैदराबाद। हैदराबाद में नवपाषाणकालीन औजार मिले हैं। इन औजारों से पता चलता है कि शहर का इतिहास 6,000 वर्ष से ज्यादा पुराना है। सेवानिवृत्त पुरातत्व अधिकारी ई शिवांगी रेड्डी ने बताया कि यह पहली बार है, जब शहर में ऐसे औजार पाए गए हैं।

सुमन शर्मा ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में ली शपथ
वरिष्ठ नौकरशाह सुमन शर्मा ने बृहस्पतिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली। शर्मा भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1990 बैच की अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने नवनियुक्त सदस्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

पक्षी से टकराया विमान, उड़ान रद्द
दुबई जाने वाला इंडिगो का एक विमान बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर पक्षी से टकरा गया। इसके चलते उड़ान रद्द करनी पड़ी। सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें