फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री वाई-फाई पर हर तीन में से एक भारतीय देखता है एडल्ट कंटेंट

Mon, 24 Jul 2017 03:58 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
WIFI
विज्ञापन
होटल, एयरपोर्ट, लाइब्रेरी और यहां तक कि दफ्तरों में भी हर तीन में से एक भारतीय फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल एडल्ट कंटेंट देखने में करता है। एंटीवायरस बनाने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी नॉर्टन के मुताबिक, इस वैश्विक अध्ययन में 1000 भारतीयों की प्रतिक्रिया में पाया गया कि हर तीन में से एक भारतीय सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल एडल्ट कंटेंट देखने में करता है।
विज्ञापन


49 फीसदी भारतीयों ने  होटल, 46 फीसदी ने दोस्तों के घर, 36 फीसदी ने कैफे और 44 फीसदी ने दफ्तरों में फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल एडल्ट कंटेंट देखने की बात स्वीकार की। दिलचस्प यह है कि 34 फीसदी भारतीयों ने बस और रेलवे स्टेशनों व 31 फीसदी ने माना कि वह वयस्क सामग्री देखने के लिए गलियों में मौजूद फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर चुके हैं।

हालांकि अध्ययन में यह भी सामने आया है कि सिर्फ भारतीय ही ऐसा नहीं करते। वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने वाला हर छह में से एक व्यक्ति वयस्क सामग्री देखता है। इस अध्ययन में जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, ब्राजील, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों के लोगों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें