फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन नेशन-वन इलेक्शन: गुजरात की दो सीटों पर एक साथ राज्यसभा चुनाव नहीं चाहती कांग्रेस

Wed, 19 Jun 2019 07:23 PM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने को लेकर उन्हें पत्र भेजकर खेद जताया है। पत्र में क्या लिखा गया पार्टी ने इसे गोपनीय बताया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार में हो इसकी पक्षधर है लेकिन दोहरा मानदंड अपनाकर सरकार नया कुछ दिखाने के लिए ध्यान भटका रही है। चुनाव प्रक्रिया में सुधार को लेकर जब-जब कांग्रेस और विपक्ष ने जो बातें कहीं प्रधानमंत्री मोदी ने उसे नजरअंदाज किया है।

 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई का कहना है कि पार्टी के अध्यक्षों को बैठक में बुलाया गया था जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र लिखकर बैठक में शामिल न होने से अवगत करा दिया है। उनका कहना है वन नेशन-वन इलेक्शन की बात कहने वालों ने हिमाचल और गुजरात में एक साथ चुनाव तारीखें घोषित नहीं होने दी। गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव अलग-अलग कराना चाहते हैं। 

गोगोई ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सात चरणों में लंबा खींचा गया। पीएम की घोषणाओं के चलते लोकसभा चुनाव तारीखें देर से घोषित हुईं। सरकार इस मुद्दे पर खुद गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने भी चुनाव सुधार के कई मुद्दे उठाए। ईवीएम की विश्वनीयता, लोकसभा चुनाव में करोड़ों खर्च पर चर्चा होनी चाहिए। यह संवैधानिक प्रक्रिया है इसलिए संसद में सामूहिक रूप से चर्चा हो सुधार करें। इसे हल्के रूप में नहीं ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें