फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Nation One Election: देश की 81 फीसदी जनता एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्ष में, समिति को मिले 20972 सुझाव

Mon, 22 Jan 2024 04:52 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समिति ने 46 राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे थे। अब तक सिर्फ 17 दलों ने ही सुझाव दिए हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने एकसाथ चुनाव कराने के विचार का विरोध किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 81 फीसदी जनता ने लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं के लिए एकसाथ चुनाव कराने के विचार का समर्थन किया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बनी समिति को लोगों से 20,972 सुझाव मिले हैं। इनमें से 81 फीसदी सुझावों में इसका समर्थन किया गया है।  समिति की नई दिल्ली में रविवार को हुई तीसरी बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। अगली बैठक 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


समिति ने 46 राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे थे। अब तक सिर्फ 17 दलों ने ही सुझाव दिए हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने एकसाथ चुनाव कराने के विचार का विरोध किया है। समिति ने पांच जनवरी को आम लोगों से सुझाव मांगे थे। बैठक में गुलाम नबी आजाद, कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी कश्यप व पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें