फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा तक पहुंच बनाने को एक और सड़क का निर्माण कर रही इंडियन आर्मी

Sun, 26 Nov 2017 12:38 PM IST
बीरबल नेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन सीमा तक आसान पहुंच बनाने के लिए किन्नौर जिले के अति दुर्गम क्षेत्र में एक और सड़क तैयार की जा रही है। ठंगी से चारंग तक 20 किलोमीटर सड़क को पक्का करने का काम जोर-शोर से चला रहा है। इंडो-चाइना बॉर्डर रोड योजना के तहत सड़क को टू-लेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क के अंतिम छोर चारंग से चीन सीमा मात्र 10 किलोमीटर दूर है। इसके आगे सेना और आईटीबीपी की पोस्ट हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस वर्ष सड़क की मेटलिंग, टारिंग, सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ कई जगह ड्रेनेज और पैरापिट बना दिए हैं।

क्यारबू नाले पर 150 फीट लंबे बैली ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। इन दिनों करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर शुरतिंग नाले पर 180 फीट लंबा पुल बनाया जा रहा है। पुल का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। लोनिवि कल्पा के एक्सईएन एमआर नेगी ने बताया कि ठंगी से चारंग तक सड़क पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: डोकलाम के बाद भारत सतर्क, चीन बॉर्डर पर करेगा सुरक्षा की समीक्षा

क्यारबू के बाद शुरतिंग नाले पर पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। एक अन्य पुल बनना बाकी है। सड़क की हालत सुधरने से चीन सीमा से सटे कुन्नो-चारंग गांव की 530 आबादी और सीमा पर तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों को सहूलियत मिलेगी। सामरिक महत्व का मार्ग अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें