फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कन्नूर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत; धमाके की तीव्रता इतनी कि हिल गए आस-पास के पांच मकान

Sat, 30 Aug 2025 01:12 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के कन्नूर जिले के कन्नापुरम इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर है। यहां शनिवार तड़के एक मकान में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखने और पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन


धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान चल्लड के निवासी के मोहम्मद अशम के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह मकान के अंदर मौजूद था। पुलिस ने बताया कि मकान को अनूप मलिक ने किराए पर लिया था। अशम उसका रिश्तेदार था। धमाके के बाद से मलिक फरार है।

पुलिस के मुताबिक, धमाका रात करीब 1:50 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा मकान ढह गया और आसपास के चार मकानों को भी नुकसान पहुंचा। फिलहाल बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। इतना ही नहीं मृतक के शरीर के अवशेषों को भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


कन्नपुरम पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

कन्नूर शहर के पुलिस आयुक्त नितिन राज ने घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल, हमें मोहम्मद अशम के नाम के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हमें पता चला है कि ये लोग पिछले एक साल से इस घर में रह रहे थे। विस्फोट के संबंध में फोरेंसिक जांच की जा रही है।

इस बीच, घटना पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। कन्नूर डीसीसी के अध्यक्ष मार्टिन जॉर्ज ने कहा कि विस्फोटक बनाने के पीछे की मंशा का खुलासा होना चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि ये विस्फोटक कौन खरीद रहा था। कन्नूर में ऐसी अवैध गतिविधियां बड़ी संख्या में हो रही हैं। वहीं, सीपीआईएम के जिला सचिव के के रागेश ने दावा किया कि अनूप मलिक कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें