फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: 15 में एक कैंसर पीड़ित बच्चे की मौत इलाज संबंधी जटिलताओं के कारण, जीवित रहने की संभावना 20 फीसदी से भी कम

Sat, 29 Jul 2023 06:36 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शोधकर्ताओं का कहना है कि उपचार जटिलताओं से मृत्यु दर निम्न व कम आय वाले देशों में 14.19 फीसदी मिली है जो मध्यम वर्गीय देशों में 9.21 फीसदी और उच्च आय वाले देशों में औसतन 4.47 फीसदी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों में कैंसर की जानलेवा स्थिति को लेकर सामने आए एक अध्ययन में पता चला है कि निम्न या कम आय वाले देशों के कैंसर पीड़ित 15 में से एक बच्चे की मौत इलाज से जुड़ी जटिलताओं की वजह से हो रही है। यह स्थिति तब है जब दुनिया के 90 फीसदी बाल कैंसर रोगी निम्न और कम आय वाले देशों में हैं। यहां कैंसर पीड़ित बच्चे के पांच साल तक जीवित रहने की संभावना 20 फीसदी से भी कम है।

विज्ञापन


यह अध्ययन मेडिकल जर्नल द लैंसेट ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने इंटरनेट पर मौजूद 501 अध्ययनों की समीक्षा की है जो बाल कैंसर व उसके उपचार को लेकर अब तक किए गए हैं। ये सभी अध्ययन एक जनवरी 2010 से 22 जून 2021 के बीच विभिन्न मेडिकल जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं।

गरीब और संपन्न देशों में अंतर
शोधकर्ताओं का कहना है कि उपचार जटिलताओं से मृत्यु दर निम्न व कम आय वाले देशों में 14.19 फीसदी मिली है जो मध्यम वर्गीय देशों में 9.21 फीसदी और उच्च आय वाले देशों में औसतन 4.47 फीसदी है।
विज्ञापन


उच्च और मध्यम आय वाले देशों में सुधार
अध्ययन के मुताबिक, समय के साथ उच्च और मध्यम आय वाले देशों में उपचार से संबंधित मृत्यु दर में कमी आई है, लेकिन निम्न आय वाले देशों में स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। इसे लेकर सरकार, स्वास्थ्य विभाग व अस्पतालों को नई रणनीति अपनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें