फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japanese Encephalitis: असम में जापानी बुखार से एक और मौत, अब तक आठ लोग गंवा चुके अपनी जान

Sun, 10 Jul 2022 01:50 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अविनाश जोशी ने सभी जिलों को डिस्ट्रिक्ट रैपिकड रेस्पॉन्स टीम बनाने के निर्देश दिए, जिससे जापानी बुखार के मामलों पर काबू पाया जा सके। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ से जूझ रहे असम में जापानी बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां शनिवार (9 जुलाई) को जापानी बुखार से एक और शख्स की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा आठ हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आठ नए मामले भी सामने आए, जिसके बाद कुल पीड़ितों की संख्या 82 पहुंच चुकी है। बता दें कि राज्य में शुक्रवार को 25 नए संक्रमित मिले थे, जबकि दो लोगों ने जान गंवाई थी। 

शनिवार को मिले इतने मामले

जानकारी के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में शनिवार को संक्रमण की वजह से मौत के मामले सामने आए। वहीं, बारपेटा में तीन केस, डिब्रूगढ़ में दो और नगांव, कामरूप मेट्रो और शिवसागर जिले में एक-एक नया मामला मिला। 

मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अविनाश जोशी ने इस संबंध में असम के नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर एमएस लक्ष्मी प्रिया और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जोशी ने सभी जिलों को डिस्ट्रिक्ट रैपिकड रेस्पॉन्स टीम बनाने के निर्देश दिए, जिससे जापानी बुखार के मामलों पर काबू पाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें