फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्लू-व्हेल गेम ने ली एक और की जान, मद्रास हाई कोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश

Fri, 01 Sep 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
blue whale - फोटो : blue whale
ब्लू-व्हेल गेम को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि वो इसके खिलाफ एक्शन लेगी। दरअसल, मदुरै में ब्लू व्हेल गेम खेलने के कारण एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। इस बात की जानकारी मदुरै बेंच के जस्टिस के के शशिधरण और जी आर स्वामिनाथन ने दी।


पढ़ेंः- ब्लू व्हेल गेम के जाल में फंसा छात्र, फांसी पर लटककर दी जान

बता दें कि वकील कृष्णमूर्ति ने अदालत से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को ऐसे गेम पर पाबंदी लगाने का निर्देश देने और याचिका दायर करने की अनुमति मांगी है। जस्टिस ने कहा, ‘‘हम इस मामले का खुद से संज्ञान लेंगे।’’ हालांकि, हाईकोर्ट की मदुरै बेंच सोमवार यानि 4 सितंबर को ब्लू व्हेल गेम मामले की सुनवाई करेगी।

पढ़ेंः- ब्लू व्हेल चैलेंज की 'मास्टरमाइंड' बोली-टास्क पूरा न किया तो जान से मार दूंगी

बता दें कि ऑनलाइन गेम खेलने के कारण 30 अगस्त को विगनेस नाम के एक कॉलेज छात्र ने  कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। गौरतलब है कि 'द ब्लू व्हेल गेम' को 25 साल के फिलिप बुडेकिन ने साल 2013 में बनाया था। रूस में इस गेम में सुसाइड का पहला केस साल 2015 में आया था। इसके बाद फिलिप को जेल की सजा हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें