फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: देश में कोरोना से करीब एक करोड़ रोगी ठीक, डेढ़ लाख से अधिक की मौत

Thu, 07 Jan 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 8.69 के पार हो गई है वहीं मृतक संख्या भी 18.78 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, भारत में कोरोना से स्वस्थ वाले रोगियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है।

विज्ञापन


अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना हुईं मौतें
दुनिया के किसी अन्य देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि महामारी से मौतों का आंकड़ा भी देश में डेढ़ लाख पार हो गया है जो अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,74,932 हो गई है। इसमें से 99,97,272 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार दोपहर तक करीब और पांच हजार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है।
विज्ञापन


लगातार 12वें दिन देश में मौत का आंकड़ा 300 से कम
सक्रिय मामलों की संख्या 2,27,546 है। देश में पिछले 24 घंटे में 18,088 मरीज मिले हैं। इसके अनुपात में 21,314 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 264 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि बुधवार को देश में लगातार 12वें दिन मौत का आंकड़ा 300 से कम रहा है। मौतों का आंकड़ा 1,50,114 हो गया है।

दस लाख की आबादी पर सिर्फ एक मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले सात दिनों में देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर सिर्फ एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। वहीं पिछले सात दिनों में प्रति 10 लाख की आबादी पर 96 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ब्राजील, रूस, फ्रांस, इटली, अमेरिका और ब्रिटेन में ऐसे मामलों की संख्या बहुत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि ये सब जांच, पहचान और इलाज की रणनीति से संभव हो गया है जिसको लेकर आगे भी सतर्कता बरती जाएगी।

कुल केस में सिर्फ 2.19 फीसदी संक्रिय 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल संक्रितों मामलों में से सिर्फ 2.19 फीसदी संक्रिय हैं। पिछले एक दिन में 3490 संक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इससे ठीक एक दिन पहले तेरह हजार संक्रिय केस कम हुए थे। देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 96.36 फीसदी हो गया है जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी पर आ गई है।

जांच का आंकड़ा 18 करोड़ के करीब
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कुल कोरोना जांच का आंकड़ा 17, 74,63,405 हो गया है। इसमें से 9,31,408 सैंपल की जांच मंगलवार को की गई है। आईसीएमआर का कहना है कि 24 से 72 घंटे के बीच कुल जांच का आंकड़ा 18 करोड़ के पार हो जाएगा, ये सब लैब संख्या बढ़ने से संभव हुआ है।

महाराष्ट्र में मौतें 50 हजार के पास पहुंची
देश में डेढ़ लाख मौतों में से 49,759 मौतों अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं। 12,177 मौतें तमिलनाडु में हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक 12,118 मौतों के साथ तीसरे नंबर पर है जबकि कर्नाटक 10,609 मौतों के साथ चौथे और दिल्ली 9841 मौतों के साथ पांचवें नंबर पर है। पश्चिम बंगाल में 8433 और यूपी में 7122 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें