फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई के पास जहाज में आग लगने से एक क्रू सदस्य घायल, तीन हुए लापता

Sun, 14 Feb 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
ग्रेटशिप रोहिणी आग - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

मुंबई तट से 170 किलोमीटर दूर अरब सागर में शनिवार को एक ऑफशोर आपूर्ति जहाज में आग लग गई। ग्रेटशिप रोहिणी नाम के इस जहाज का एक क्रू सदस्य आग में घायल हो गया जबकि तीन सदस्य लापता हैं। तटरक्षक बलों के जहाज और विमान राहत कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता के अनुसार, ग्रेटशिप रोहिणी में दोपहर एक बजे उस वक्त विस्फोट हुआ जब वह ओएनजीसी के बॉम्बे हाई एनक्यू प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा था। सूचना मिलते ही एक अपतटीय गश्ती पोत समर्थ को राहत कार्य के लिए रवाना किया गया। वहीं एक डोर्नियर विमान भी आपात स्थिति के हवाई मूल्यांकन करने पहुंचा।

उन्होंने बताया कि चालक दल के एक सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लापता तीन अन्य क्रू सदस्यों की तलाश शनिवार शाम तक होती रही।  
विज्ञापन


तटरक्षक जहाज शनिवार दोपहर करीब 13.30 बजे आग से घिरे स्थान के आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया, जबकि एक अन्य जहाज एमवी अल्बाट्रॉस-5 ने ग्रेटशिप रोहिणी को एनक्यूओ ओएनजीसी प्लेटफॉर्म रिग से सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें