फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बम बनाने के सामान और हथियार समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 10:24 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुलिस ने बुधवार को एक घर से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान, कुछ विस्फोटक और हथियार जब्त किए। पुणे ग्रामीण पुलिस के आतंकवाद रोधी सेल के एक अधिकारी ने बताया कि जब्ती के बाद राजाराम अभंग (71) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार को जुन्नार तहसील के एक खेत में बनी एक झोपड़ी पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान, देसी पिस्तौल, पाइप बम, कुछ डेटोनेटर और बारूद जब्त किए गए।’ 

इसके अलावा, घटनास्थल से कुछ धारदार हथियार, बैट्री सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लोहा का एक असलहा और धातु का एक हेलमेट भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि जब्ती की जांच जा रही है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें