फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल ने अस्थायी तौर पर विमान सेवा फिर शुरू करने का किया फैसला 

Fri, 11 Dec 2020 04:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला
विज्ञापन

भारत और नेपाल ने विमान सेवा को अस्थायी तौर पर फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद के कारण दोनों देशों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। रिश्तों को सामान्य बनाने के प्रयास का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में दोनों देशों ने अपने यहां से दिल्ली और काठमांडो एक-एक उड़ान भेजने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला के काठमांडो दौरे के दो हफ्ते बाद विमान सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। अपने दौरे में शृंगला ने नेपाल के शीर्ष नेताओं से गहन बातचीत की थी। उम्मीद है कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली भी अगले तीन हफ्तों में भारत आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें