फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकिपीडिया पर मुख्यमंत्री से 'मुर्खमंत्री' हुए केजरीवाल, लोकपाल बना जोकपाल, जानें क्या है मामला

Sat, 03 Jun 2017 12:47 PM IST
amarujala.com, Written By: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
समूची दुनिया किसी भी विषय पर जानकारी के लिए अगर सबसे ज्यादा किसी चीज पर निर्भर है, तो वो है विकिपीडिया। पर इसी विकिपीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में जानकारी देने वाले पेज पर न सिर्फ अरविंद केजरीवाल का नाम बदल दिया गया है, बल्कि उनके बारे में काफी अनाप-शनाप बातें भी लिखी गई हैं। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के नाम में बदलाव करते हुए विकिपीडिया पर उनका नाम केजरीवाल की जगह 'केजरीबवाल' कर दिया गया है। यही नहीं, उनकी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' बताया गया है, साथ ही उनके परिचय में उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ और दिल्ली की सरकार के मूर्खमंत्री के तौर पर बताया गया है।   इसके अलावा केजरीवाल द्वारा पहले मुख्यमंत्रित्व काल में लोकपाल बिल न पारित कराने के मसले का भी मजाक उड़ाते हुए उसे जोकपाल बिल बताया गया है। उनके जीवन परिचय में लिखा गया है उनकी पार्टी ने फरवरी 2015 में भारी बहुमत हासिल किया, वो दोबारा दिल्ली के मुर्खमंत्री पद पर आसीन हुए।
विज्ञापन

लोक पाल बना जोकपाल, आम आदमी पार्टी बनी 'आम आमदनी पार्टी'

- फोटो : Wikipedia
बता दें कि विकिपीडिया का यह पेज आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबंध में जानकारी देने वाला अधिकृत पेज है। इसी पेज में केजरीवाल की जानकारी को लेकर कई तब्दीलियां कर दी गई हैं।

हालांकि यह किसी के द्वारा किया गया मजाक भी माना जा रहा है। जिसमें केजरीवाल से संबंधित तमाम जानकारियों को गलत तरीके से सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा उनके बारे में दी गई अन्य जानकारियों का भी मजाक उड़ाया गया है,

मसलन- "२ अक्टूबर २०१२ को अरविंद केजरीबवाल ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने बाकायदा गांधी टोपी, जो अब "अण्णा टोपी" भी कहलाने लगी है, पहनी थी। उन्होंने टोपी पर लिखवाया, "मैं भ्रष्ट आदमी हूं।" उन्होंने २ अक्टूबर २०१२ को ही अपने भावी राजनीतिक दल का दृष्टिकोण पत्र भी जारी किया।" कुछ इसी तरह से अन्य जानकारी को भी दिखाया गया है। खास बात ये है कि केजरीवाल के इस विकिपीडिया पेज कि इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी हैं। 
विज्ञापन

विकिपीडिया पर कोई भी कर सकता है संपादन कार्य

कोई भी कर सकता है संपादन - फोटो : wikipedia

विकिपीडिया मुक्त ज्ञान केंद्र है। जिसे कोई भी संपादित कर सकता है। हालांकि संपादन के बाद आखिरी संपादन के तौर पर या प्रत्यापित करने के लिए स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों को विकिपीडिया से संपादन का एक्सेस मिला होता है। ऐसे में लगता है कि विकिपीडिया के पेज में छेड़छाड़ के बाद उसे प्रदर्शित कर दिया गया। हालांकि मामले के संज्ञान में आने के बाद अरविंद केजरीवाल के पेज को सही कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें