फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे की रात देशनगर में बवालः पथराव, फायरिंग

Sat, 20 Oct 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
Dussehra festival - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दशहरे के पर्व को ठीक तरह से निपटाने को लेकर अभी प्रशासन पूरी तरह से राहत भी महसूस नहीं कर सका था कि रात करीब दस बजे मोहल्ला देशनगर में साम्प्रदायिक बवाल हो गया। एक पक्ष के युवक को बेवजह रास्ता रोक पीटे जाने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पथराव के बाद फायरिंग की गई। 

विज्ञापन


माहौल पूरी तरह से साम्प्रदायिक हो गया। इसकी सूचना मिलने पर एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और दबिश तेज की। करीब आठ लोगों को मौके से पकड़ा गया है। अफसर मौके पर झगड़े की वजह का पता लगाने में जुटे हैं। मोहल्ला देशनगर के कुछ लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले के निवासी 25 वर्षीय राजकुमार पुत्र दीनदयाल रात को पैदल जा रहा था। 

इस बीच दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उस पर कमेंट किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। इसकी जानकारी मिलने पर घायल पक्ष के लोग जमा हुए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनपर भी पथराव कर दिया। फायरिंग भी की गई। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर डीएम डॉक्टर अखिलेश मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण सिंह, ए एसपी रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। जिले के अन्य थानों की फोर्स भी बुला ली गई। जानकारी कर बमुश्किल लोगो को शांत कराया। 

करीब आठ लोगो को दबिश देकर पकड़ा गया। भीड़ ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इलाके में तनाव की स्थिति है। एसपी ने बताया कि झगड़े की मुख्य वजह का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोग पकड़े गए हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें