फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBA: वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जताई खुशी, बोले- यह उत्सव और खुशी का क्षण

Sat, 09 Sep 2023 11:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरूआत पर देश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी बयान आया है उन्होंने कहा कि यह उत्सव और खुशी का क्षण है।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शनिवार को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गठबंधन का शुभारंभ किया। इस पर अब देश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी बयान आया है उन्होंने कहा कि यह उत्सव और खुशी का क्षण है और भारत ने 2025 तक 20 फीसदी जैव ईंधन सम्मिश्रण हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


आज का दिन ऐतिहासिक
केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि मैं आपको एक ऐसे व्यक्ति के रूप में बता सकता हूं जो लगभग डेढ़ दशक से इथेनॉल और जैव ईंधन की कहानी से जुड़ा हुआ है, उसके लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। पीएम मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की घोषणा की है जिसमें दुनिया के अन्य नेताओं के साथ-साथ दुनिया के दो प्रमुख जैव ईंधन उत्पादक-संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील और अन्य शामिल हैं जो उपभोग और उत्पादन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जैव ईंधन को लेकर कुल मिलाकर 19 देशों और 12 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय जैव ईंधन गठबंधन बनाया है और भारत के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि 2014 तक, हमारे ईंधन में केवल 1.5 फीसदी जैव ईंधन मिश्रण था। आज, मैं आपको बड़े संतोष और गर्व के साथ बता सकता हूं कि भारत में 4000 से अधिक खुदरा केंद्रों में ई20 मिश्रित ईंधन का विपणन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हमने लक्ष्य से बेहतर काम किया
साथ ही उन्होंने आगे बताया कि हमारा लक्ष्य 10 फीसदी जैव ईंधन सम्मिश्रण का था, जिसे हम नवंबर 2022 तक हासिल करना चाहते थे। यह एक खुला तथ्य है कि हम तय तिथि से पांच महीने पहले लक्ष्य हासिल करने में सक्षम थे। हमारा लक्ष्य 2030 तक 20 फीसदी जैव ईंधन सम्मिश्रण का था, मोदी सरकार द्वारा उठाए गए निर्णायक कदमों की बदौलत हम उस लक्ष्य को 2030 से 2025 तक लाने में सफल रहे। 

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 12 फीसदी मिश्रण पहले ही हो चुका है और हम पहले से ही 560 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन कर रहे हैं जो अधिग्रहण और विपणन के लिए उपलब्ध है। ब्राजील, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, प्रमुख जैव ईंधन उत्पादकों और उपभोक्ताओं के रूप में, अन्य इच्छुक देशों के साथ वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के विकास की दिशा में अगले कुछ महीनों के दौरान मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देशों में, कृषि के मोर्चे पर भी जैव ईंधन का बहुत बड़ा योगदान है।

वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत प्राथमिकताओं में से एक
बता दें कि वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत प्राथमिकताओं में से एक है। भारत ने शनिवार को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गठबंधन का शुभारंभ किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अर्जेंटिना के राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नांडीज, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनाकियो लूला डा सिल्वा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

इससे पहले जी-20 सत्र में पीएम मोदी ने मिश्रित ईंधन के क्षेत्र में सभी देशों की मिलकर काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रस्ताव पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने की पहल को वैश्विक स्तर पर ले जाने का है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए सभी देशों को आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें