फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से सवाल : हेट स्पीच पर रोक की व्यवस्था क्या है? संसदीय समिति रटे-रटाए जवाब से असंतुष्ट

Tue, 30 Nov 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ठुकराल ने समिति से कहा कि झांग के आरोप गलत हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले में आंतरिक जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि समिति अब लोकसभा अध्यक्ष के सामने झांग को अपनी बात रखने कह सकती है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना एवं तकनीक से संबंधित संसद की स्थाई समिति ने सोमवार को फेसबुक के प्रतिनिधियों से कंपनी की पूर्व कर्मचारी और अब व्हिसलब्लोअर सोफी झांग और फ्रांसेस हॉगेन के आरोपों के बारे में जवाब-तलब किया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि समिति झांग तथा हॉगेन को अपने सामने गवाही के लिए बुलाने पर भी विचार कर रही है। दोनों व्हिसलब्लोअर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पक्षपाती रवैया अपनाने और पर्याप्त नियामकीय व्यवस्था न करने के आरोप लगाए हैं। झांग ने तो संसदीय समिति के सामने दस्तावेज प्रस्तुत कर फेसबुक पर हेट स्पीच से संबंधित पोस्टों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। 

फेसबुक की ओर से सोमवार को इंडिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल समिति के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। उनसे नागरिकों की सुरक्षा के अधिकार, सोशल मीडिया/ऑनलाइन न्यूज के दुरुपयोग, फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों के अलावा झांग के आरोपों से जुड़े सवाल भी पूछे गए।
विज्ञापन


भारत केंद्रित सवाल पूछे गए
समिति ने ठुकराल से हेट स्पीच पर लगाम लगाने के तरीकों के बारे में भी पूछा है। हेट स्पीच से जुड़े मुद्दे को लेकर फेसबुक पूरी दुनिया में निशाने पर है। समिति ने पूछा कि कंपनी हेट स्पीच को रोकने के लिए क्या तरीका अपनाती है।

फेसबुक से खासकर भारत केंद्रित सवाल पूछे गए कि आखिर ऐसे देश में जहां इतनी भाषाएं हैं, वहां अलग-अलग भाषाओं में हेट स्पीच से संबंधित पोस्ट की निगरानी कैसे की जाती है?

सूत्रों ने बताया कि फेसबुक की ओर से वही रटा-रटाया जवाब दिया गया कि निजता और सुरक्षा के लिए कंपनी ने प्रभावी व्यवस्था कर रखी है और इस मुद्दे पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाती है। समिति के सदस्य फेसबुक के जवाब से संतुष्ट नहीं थे।

रटे जवाब से असंतुष्ट दिखे समिति के सदस्य
सूचना एवं तकनीक से जुड़ी संसद की स्थायी समिति के सदस्य फेसबुक के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल के रटे-रटाए जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए। सोमवार को तलब हुए ठुकराल से समिति हेट स्पीच पर लगाम लगाने के तरीकों के बारे में भी पूछा है। हेट स्पीच से जुड़े मुद्दे को लेकर फेसबुक पूरी दुनिया में निशाने पर है।

सूत्रों ने बताया कि फेसबुक की ओर से वही रटा-रटाया जवाब दिया गया कि निजता और सुरक्षा के लिए कंपनी ने प्रभावी व्यवस्था कर रखी है और इस मुद्दे पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाती है। समिति के सदस्य फेसबुक के जवाब से संतुष्ट नहीं थे। फेसबुक की पूर्व कर्मचारी और अब व्हिसलब्लोअर सोफी झांग को अब लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखने के लिए कह सकती है।

कौन हैं झांग और हॉगेन
झांग और हॉगेन फेसबुक के पूर्व अमेरिकी कर्मचारी हैं जिन्होंने कंपनी में काम करने के दौरान पाया कि दुनिया में कम से कम 25 देशों में सरकारें अपने विरोधियों के खिलाफ फेसबुक का इस्तेमाल कर रही हैं और फेसबुक ने इस बारे में जानते हुए भी कुछ नहीं किया। इसके बाद दोनों ने कंपनी का सच दुनिया के सामने लाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें