फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी खतरों को देखते हुए गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों में हाई अलर्ट

Sat, 02 Mar 2019 09:43 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने अपने सभी रेलवे स्टेशनों जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश शामिल हैं उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही उन्हें हाई अलर्ट पर रखा है। गुजरात से संभावित आतंकी हमले को लेकर खुफिया इनपुट मिले हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को सभी डब्ल्यूआर स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है। खासतौर से जो जम्मू जा और आ रही हैं।

विज्ञापन


आरपीएफ के आईजी दफ्तर द्वारा मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट और भावनगर के आरपीएफ मुखिया को 22 फरवरी को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में लिखा है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद गुजरात की राज्य पुलिस से ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि सार्वजनिक स्थलों पर कई विस्फोट हो सकते हैं। जिसमें रेलवे स्टेशन, मंदिर और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी शामिल है। 

इनपुट के अनुसार इन हमलों को हैदराबाद का रहने वाला शख्स अंजाम दे सकता है जो पुलवामा हमले में भी शामिल था। वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। आरपीएफ सुरक्षाबलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अन्य राज्यों और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा सकें। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील स्टेशनों की सूची सभी सुरक्षा एजेंसियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र भाकर ने कहा, 'सुरक्षा अलर्ट को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी रेलवे की आरपीएफ ने मुंबई जीआरपी के अधिकारियों के साथ 27 फरवरी को और जीआरपी आयुक्त के साथ 28 फरवरी को बैठक की। जिसमें सभी ट्रेनों और रेलवे परिसरों में की जाने वाली समन्वित कार्रवाई पर चर्चा हुई। सभी पोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें जीआरपी और राज्य पुलिस के साथ मिलकर रोकथाम संबंधी उपाय उठाने के लिए कहा गया है। यात्रियों की और उनके बैगों की अच्छी तरह से तलाशी ला जा रही है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें