मालेगांव ब्लास्ट केस की सुनावाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल श्रीकांत पुरोहित को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर कोई फैसला सुनाने की बजाय उसे सुरक्षित रख लिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुरोहित ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें जमानत दिए जाने का विरोध किया है। वहीं कर्नल पुरोहित का पक्ष रख रहे हरीश साल्वे ने कहा न्याय का मान रखा जाना चाहिए, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए।