फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की अपील, लोग हर मौके पर ले ट्वीट कॉप्टिशन में हिस्सा

Sat, 29 Apr 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
बसव जयंती पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ट्विट्स कॉम्पटिशन के आयोजन की बात रखी। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि वे हर मौके पर ट्वीट कॉम्पटिशन करें और बढ़चकर इसमें हिस्सा लें। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि भगवान बसवेश्वारा के कुटेशंस से जुड़े ढेरों ट्विट्स किए जाने चाहिए। साथ ही हर साल सभी अगल-अलग मौकों पर ट्वीट कॉम्पटिशन में भाग लें । 
विज्ञापन


Make tweet bank of Lord Basaveshwara's quotations, every year ppl of different age participate in tweet competition at different levels: PM pic.twitter.com/C3WaFdkIku— ANI (@ANI_news) April 29, 2017


देश के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा समाज और इतिहास गौरवान्वित करने वाला है। वह केवल कमियों बुराइयों वाला समाज नहीं है दुनिया को संदेश देने वाला समाज है। भारत ने ही दुनिया को सत्याग्रह का संदेश दिया।
विज्ञापन


भारत का इतिहास गुलामी और पराजय का नहीं अच्छे प्रशासन, अहिंसा और सत्याग्रह का भी है। पीएम ने कहा भगवान बसवन्ना ने 12वीं सदी में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने विचारों के मंथन को ईश्वर की तरह ही आवश्यक बताया था। समाज पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज में व्याप्त एक ऐसी बुराई है जिसका
नुकसान हमारी मुस्लिम बहनों को उठाना पड़ता है।

पीएम ने कहा मैं उम्‍मीद करता हूं कि तीन तलाक से गुजर रही हमारी मुस्लिम बहनों को बचाने के लिए उसी समाज से लोग सामने आएंगे। पीएम बोले- मैं मुस्लिम भाइयों से भी अपील करता हूं कि वो आगे आएं और इस कुरीति को दूर करने के लिए कदम उठाकर दुनिया को एक संदेश दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें