फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: पिछले 24 घंटों में गुजरात में मिले 7606 नए मामले, पश्चिम बंगाल में आंकड़ा रहा 1916

Thu, 03 Feb 2022 09:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए जहां दुनिया भर में लगातार अध्ययन किए जा रहे हैं, वहीं मेयो क्लिनिक के महामारी वैज्ञानिक ने एक ऐसी जानकारी दी है जो कि चिंताजनक है। दरअसल, डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मेयो क्लिनिक के महामारी विज्ञानी ग्रेगरी पोलैंड ने महामारी को लंबे समय तक चलने को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि हम अभी तक किसी ऐसे चरण में नहीं हैं जिससे कि हम इसकी स्थानिकता की भविष्यवाणी कर सकें। फिलहाल इसके खत्म होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि वायरस ने जानवरों तक को संक्रमित करने की क्षमता दिखाई है, जिसका अर्थ है कि यह संभावित रूप से अनिश्चित काल तक फैल सकता है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:33 PM, 03-Feb-2022

असम: 1019 नए मामले, 2392 ठीक हुए

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1019 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 2392 मरीज ठीक हुए तो 19 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब 13,786 हो गया है।

09:27 PM, 03-Feb-2022

बिना आईडी कार्ड वाले 77 लाख लोगों को लगी पहली खुराक

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि बिना पहचान पत्र वाले 77 लाख लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लगाई गई है और ऐसे 14.55 लाख लोगों को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

09:12 PM, 03-Feb-2022

गुजरात: 24 घंटों में कोरोना के 7606 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 7606 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 13,195 मरीज ठीक हुए और 34 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 63,564 हो गया है।

विज्ञापन
09:00 PM, 03-Feb-2022

बंगाल: 1916 नए मामले, 36 मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1916 नए मामले सामने आए और 2614 मरीज ठीक हुए। इसी अवधि में 36 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 21,146 हो गई है।

08:47 PM, 03-Feb-2022

नासिक में 895 नए मरीज, सात की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 895 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8691 हो गई है।

विज्ञापन
08:09 PM, 03-Feb-2022

ओडिशा में सात फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने कहा कि आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थान और हॉस्टल सात फरवरी से खुलेंगे। सातवीं कक्षा तक के लिए ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत 14 फरवरी से होगी।

08:03 PM, 03-Feb-2022

गुजरात ने 11 फरवरी तक बढ़ाया रात्रि कर्फ्यू

गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा है कि प्रदेश में बंद स्थलों पर होने वाले विवाह समारोहों में अधिकतम 150 लोग शामिल हो सकेंगे और खुले स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 300 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। रात्रि कर्फ्यू (रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक) के नियम को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

07:43 PM, 03-Feb-2022

कर्नाटक में कोरोना के 16436 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,436 नए मामले दर्ज किए गए और इसी अवधि में 60 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 48 हजार 800 हो गई है।

07:32 PM, 03-Feb-2022

स्कूलों को खोलने पर दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रही है सरकार

इन दिशानिर्देशों में इस बात पर जोर दिया गया है कि साक्ष्य आधारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत किस तरह स्कूलों का संचालन करना है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इन दिशानिर्देशों का पालन करके सुरक्षित तरीके से स्कूलों को खोला जा सकता है।

07:20 PM, 03-Feb-2022

जल्द उपलब्ध होगा जायडस का टीका

जॉयडस कैडिला के कोरोना टीके को लेकर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि इसे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जा चुका है। कुछ राज्यों में जल्द ही यह टीका लगाए जाने की शुरुआत होगी।

06:56 PM, 03-Feb-2022

दिल्ली में कोरोना के 2668 नए मामले, 13 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2668 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 13 संक्रमितों की मौत हो गई और 3895 मरीज ठीक हुए। यहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 13,630 हो गई है।

06:49 PM, 03-Feb-2022

चंडीगढ़: कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या पर लगाई गई सीमा हटी

चंडीगढ़ में निजी और सरकारी कार्यालयों और बैंक आदि में कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों की संख्या पर लगाई गई सीमा को हटा दिया गया है। अब सभी कार्यालयों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 100 फीसदी कर्मचारियों को बुलाया सकेगा।

06:43 PM, 03-Feb-2022

केरल में 42667 नए मामले, 36 की मौत

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,667 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 1144 मरीज ठीक हुए तो 36 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब तीन लाख 69 हजार 73 हो गई है।
 

06:09 PM, 03-Feb-2022

तीसरी लहर में इस आयु के लोग अधिक प्रभावित हुए

केंद्र सरकार के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में औसतम 44 वर्ष आयु वाले लोग अधिक संक्रमित हुए थे। जबकि मौजूदा लहर में औसतन 55 वर्ष आयु वाले लोग अधिक प्रभावित हुए हैं। तीसरी लहर में रोगियों में गले में खराश अधिक देखी गई और इलाज के लिए दवाओं का इस्तेमाल काफी कम हुआ है।

05:55 PM, 03-Feb-2022

लद्दाख में कोरोना के 214 नए मामले

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 214 नए मामले सामने आए और एक मरीज की जान चली गई। यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 26,400 हो गई है और इस जानलेवा बीमारी के चलते अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना के सक्रिय मरीज अब 1140 हो गए हैं।

05:41 PM, 03-Feb-2022

11 राज्यों में पूरी तरह खुले स्कूल

केंद्र सरकार ने बताया है कि देश के 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह खुल गए हैं। 16 राज्यों में उच्च कक्षाओं को आंशिक रूप से शुरू किया गया है और नौ प्रदेशों में अभी स्कूल बंद हैं।

05:29 PM, 03-Feb-2022

टीकाकरण में फर्जीवाड़ा से जुड़ी खबरें निराधार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन खबरों को निराधार और भ्रामक करार दिया है जिनमें दावा किया गया है कि कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें लिए बिना ही लोगों को दोनों टीके लगवा चुके लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है।

05:17 PM, 03-Feb-2022

महाराष्ट्र: मुंबई में घटे लेकिन अन्य शहरों में बढ़े कोरोना के मामले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्या में कमी आई है, लेकिन कई शहरों में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे, पिंपरी चिंचवड, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में पिछले कुछ दिनों से मुंबई के मुकाबले अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 18,067 नए मामले सामने आए थे। इनमें से 1121 मरीज मुंबई में मिले थे तो पुणे में यह संख्या 1966 रही थी।

04:52 PM, 03-Feb-2022

स्कूल दोबारा खोलने के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी

शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों को दोबारा खोलने और शारीरिक दूरी के साथ पढ़ाई को लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि यह राज्य तय करेंगे कि क्या स्कूलों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं चलाने के लिए छात्र के अभिभावकों की अनुमति आवश्यक होगी या नहीं। सामूहिक गतिविधियां मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत की जाएंगी।

04:43 PM, 03-Feb-2022

जरूरी सर्जरी करवा सकते हैं कोरोना मरीज: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान डाटा बताता है कि ऐसे सबूत मिले हैं कि पिछली कोरोना लहर के विपरीत वर्तमान लहर में कोविड संक्रमित रोगियों की सर्जरी की जा सकती है। ऐसे रोगियों में सर्जरी कराने पर जटिलताओं या मौत की अधिक आशंका नहीं है। जिन मरीजों को सर्जरी की जरूरत है उन्हें इससे इनकार करने की जरूरत नहीं है।

04:36 PM, 03-Feb-2022

16 राज्यों की 100 फीसदी पात्र आबादी को लगी टीके की पहली खुराक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 96 से 99 फीसदी पात्र आबादी को पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

04:30 PM, 03-Feb-2022

34 राज्यों में घट रहे कोरोना के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के 34 राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों और पॉजिटिविटी रेट में कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन, केरल और मिजोरम में कोरोना के मामले और पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा है।

03:26 PM, 03-Feb-2022

त्रिपुरा में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने लगाई फांसी

त्रिपुरा में पंजाब के पठानकोट के एक 33 वर्षीय ट्रक हेल्पर जो कि कोरोना पॉजिटिव था फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

09:28 AM, 03-Feb-2022

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.72 लाख मामले, 1008 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.72 लाख (1,72,433) नए मामले सामने आए हैं और 1008 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2,59,107 लोग स्वस्थ भी हो गए।
  • सक्रिय मामले: 15,33,921
  • कुल रिकवरी: 3,97,70,414
  • कुल मौतें: 4,98,983
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,67,87,93,137
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 10.99%

07:51 AM, 03-Feb-2022

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,359 नए मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,359 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 9.81 लाख हो गई है।

07:47 AM, 03-Feb-2022

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5052 मामले, 22 की मौत

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5052 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हो गई है।

07:19 AM, 03-Feb-2022

Corona Live: पिछले 24 घंटों में गुजरात में मिले 7606 नए मामले, पश्चिम बंगाल में आंकड़ा रहा 1916

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए जहां दुनिया भर में लगातार अध्ययन किए जा रहे हैं, वहीं मेयो क्लिनिक के वैज्ञानिक ने एक ऐसी जानकारी दी है जो कि चिंताजनक है। दरअसल, डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मेयो क्लिनिक के महामारी विज्ञानी ग्रेगरी पोलैंड ने महामारी को लंबे समय तक चलने को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि हम अभी तक किसी ऐसे चरण में नहीं हैं जिससे कि हम इसकी स्थानिकता की भविष्यवाणी कर सकें। फिलहाल इसके खत्म होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि वायरस ने जानवरों तक को संक्रमित करने की क्षमता दिखाई है, जिसका अर्थ है कि यह संभावित रूप से अनिश्चित काल तक फैल सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें