फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Live: देश में ओमिक्रॉन के कुल 40 मामले, पाकिस्तान के बाद चीन में भी संक्रमित मिले, डब्ल्यूएचओ ने फिर किया आगाह

Mon, 13 Dec 2021 10:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 LIVE Omicron Virus (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant Cases Hindi News Updates ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 63 देशों में दस्तक दे चुका है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह भारत में भी अब तेजी से पांव पसारने लगा है। छह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश इसकी चपेट में आ चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या अब 40 हो गई है। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं जहां कुल 20 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में (9), कर्नाटक (3), गुजरात (3), केरल (1) , आंध्र प्रदेश (1) , दिल्ली (2) और चंडीगढ़ में (1) है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 13-Dec-2021

'फाइव फोल्ड' स्ट्रेटजी का कड़ाई से पालन हो: राजस्थान चिकित्सा सचिव

राजस्थान में ओमिक्रॉन के खिलाफ कड़ाई शुरू कर दी गई है। चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ, पीएमओ व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर 'फाइव फोल्ड' स्ट्रेटजी की कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

गालरिया ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में वीसी के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन और कोविड अनुरूप व्यवहार करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि किसी भी नए वैरिएंट का तुरंत पता लग सके।

गालरिया ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए 540 में से 434 ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट्स प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने शेष 106 प्लांट्स को भी जल्द से जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवार अधिकारियों से बात कर प्लांट्स की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा 1 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन करने की है।
 

10:56 PM, 13-Dec-2021

WHO ने किया आगाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 60 से अधिक देशों तक फैल चुके कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं जिससे पता चलता है कि यह वैरिएंट वैक्सीन से पैदा हुई प्रतिरक्षा को चकमा दे सकता है। हालांकि, इसके गंभीर होने के अभी संकेत नहीं मिले हैं।
 

10:56 PM, 13-Dec-2021

मास्क को लेकर लापरवाही बढ़ी

इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैलुएशन के आंकड़ों ने मास्क को लेकर हो रही लापरवाही पर बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक, मास्क का उपयोग दूसरी लहर से पहले मार्च के स्तर पर पहुंच गया है। वर्तमान में लगभग 59 फीसदी लोग ही मास्क पहन रहे हैं। इसमें बताया गया कि जब दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू किया तो मास्क का उपयोग बढ़ गया था। इस दौरान मई तक 81 फीसदी लोग मास्क लगाने लगे थे।
 

विज्ञापन
10:56 PM, 13-Dec-2021

चीन में ओमिक्रॉन की एंट्री

चीन में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत में लाखों लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में ओमीक्रॉन का पहला मामला मिला। संक्रमित विदेश से आया था। व्यक्ति की नागरिकता या वह किस देश से यात्रा कर लौटा है, इस बारे में जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
 

07:38 PM, 13-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो और मामले

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के दो और मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है। नए मिले मामलों में से एक लातूर और दूसरा पुणे में दर्ज किया गया है। इसके साथ देश में ओमिक्रॉन के कुल 40 मामले हो गए हैं।

विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है। पुणे में सामने आयी मरीज 39 वर्षीय महिला है जबकि लातूर का संक्रमित 33 वर्षीय पुरुष है। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। विभाग के मुताबिक, दोनों मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं थे और वे टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी।

विज्ञापन
05:48 PM, 13-Dec-2021

पाकिस्तान के शीर्ष एंटी-कोरोना वायरस निकाय नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने सोमवार को पुष्टि की कि जीन-सीक्वेंसिंग के माध्यम से एक महिला में देश का पहला ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। इस महिला को अब तक कोई टीका नहीं लगा था। कराची में 57 वर्षीय एक महिला में नए कोविड-19 वैरिएंट से संक्रमित होने के कुछ दिनों बाद यह पुष्टि हुई है। एनसीओसी ने लोगों से मौजूदा और नए वैरिएंट के गंभीर प्रभावों से खुद को बचाने के लिए टीका लगवाने का आग्रह किया है।

02:36 PM, 13-Dec-2021

ओमिक्रॉन से ब्रिटेन में 75 हजार मौतें हो सकती हैं: वैज्ञानिकों का दावा

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसीन और दक्षिण अफ्रीका के स्टेलनबोश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अगर अभी से सख्त उपाय नहीं किए गए तो ब्रिटेन में 25 हजार से लेकर 75 हजार मौतें हो सकती हैं। सुरक्षात्म उपाय के बावजूद अस्पताल में लोगों के भर्ती होने की दर 60 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। 

12:58 PM, 13-Dec-2021

वैक्सीन की प्रभावशीलता को भी कम कर सकता है ओमिक्रॉन

डब्लूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट ना सिर्फ तेजी से फैल सकता है, बल्कि वैक्सीन की प्रभावशीलता को भी कम कर सकता है।

09:56 AM, 13-Dec-2021

63 देशों में फैला 'ओमिक्रॉन'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अब तक ओमिक्रॉन 63 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि संक्रमण की रफ्तार को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कुछ ही समय में यह डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ देगा।

09:09 AM, 13-Dec-2021

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई महाराष्ट्र के लोगों की चिंता

ओमिक्रॉन ने महाराष्ट्र के लोगों की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। इस नए वैरिएंट से राज्य में अब तक 18 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हर बार की तरह इस राज्य में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

08:00 AM, 13-Dec-2021

संपूर्ण टीकाकरण करवाए एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन का संक्रमण

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पूरी तरह से टीका लगाया गया एक 20 वर्षीय व्यक्ति, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने इटली से चंडीगढ़ आया था, में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वह व्यक्ति 22 नवंबर को भारत आया था और वर्तमान में क्वारंटीन में है।

07:15 AM, 13-Dec-2021

Omicron Live: देश में ओमिक्रॉन के कुल 40 मामले, पाकिस्तान के बाद चीन में भी संक्रमित मिले, डब्ल्यूएचओ ने फिर किया आगाह

ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 63 देशों में दस्तक दे चुका है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह भारत में भी अब तेजी से पांव पसारने लगा है। छह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश इसकी चपेट में आ चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या अब 38 हो गई है। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं जहां कुल 18 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में (9), कर्नाटक (3), गुजरात (3), केरल (1) , आंध्र प्रदेश (1) ,दिल्ली (2) और चंडीगढ़ में (1) है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें