फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी पर बरसे ओम पुरी, बोले- अपने बेटे को प्राइम मिनिस्टर, हमें बेवकूफ समझ रखा है?

Thu, 02 Jun 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ओम पुरी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'वो माताजी जो हैं....सोनियाजी... उन्होंने हमें बेवकूफ समझ रखा है क्या? अपने बेटे को प्राइम मिनिस्टर...अरे उसकी उम्र देखो, उसका तर्जुबा देखो। वो जो बोलता है, उसको सुनो। सिवाय मोदीजी की गोदी में बैठने के हमें किसी की गोदी नजर नहीं आ रही। बाकी गोदियां हमने देख लीं।'     
विज्ञापन


ओम पुरी ने ये बातें अपनी फिल्म मराठवाड़ा के प्रमोशन के दौरान कहीं। 3 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ओम पुरी किसान का किरदार निभा रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब ओम पुरी ने सिस्टम के खिलाफ नाराजगी जताई हो। कुछ दिनों पहले उन्होंने किसानों की आत्महत्या के मामले पर गुस्से का इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार जय जवान, जय किसान का नारा भूल गई है। 

आपको बता दें कि मराठवाड़ा में गरीबी और सूखे की मार झेलते किसानों की असल स्‍थ‍िति दिखाने की कोश्शि की गई है। फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक में दिखाया गया है कि ओम पुरी का बेटा सुसाइड कर लेता है। ओम पुरी ने बुजुर्ग किसान तुकाराम का किरदार निभाया है। फिल्‍म में दिलीप ताहिल, कुनाल सेठ, सीमा बिस्‍वास, राहुल पटेल, फराह कादर की अहम भूमिका है। 
विज्ञापन

  Abhi dekhiye humare paas to koi choice hai nhi, sivay Modi ji ki godi mein baithne ke. Baaki godiyan humne dekh li hain: Actor Om Puri — ANI (@ANI_news) June 1, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें