फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव पर मोदी ने युवा जोश को दी तरजीह, ओम बिड़ला होंगे लोकसभा के नए स्पीकर

Wed, 19 Jun 2019 11:46 AM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओम बिड़ला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान के बूंदी से सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सारे पूर्वानुमानों और अटकलों पर विराम लगाते हुए पीएम मोदी ने लोकसभा के नए स्पीकर के मामले में अनुभव पर ऊर्जावान युवा चेहरे को तरजीह दी है। नाम तय होने के बाद बिड़ला ने मंगलवार को स्पीकर पद के लिए नामांकन भर दिया। उन्हें राजग में शामिल दलों के अलावा वाईएसआर कांग्रेस, बीजेडी (कुल 10 दलों) का समर्थन हासिल हुआ। संभावना है कि बिड़ला बुधवार को निर्विरोध स्पीकर चुन लिये जाएंगे।

विज्ञापन


56 वर्षीय बिड़ला का नाम बतौर स्पीकर सोमवार देर रात तक चली भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किया गया। बूंदी से दूसरी बार सांसद बिड़ला इससे पहले तीन बार राजस्थान विधानसभा केसदस्य रह चुके हैं। विधायक रहते हुए उन्होंने संसदीय सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। जबकि सांसद रहते बीती लोकसभा में कई संसदीय समितियों में शामिल रहे थे। 

ये है समीकरण

बिड़ला वैश्य बिरादरी और राज्य में वसुंधरा विरोधी खेमे के हैं। जीएसटी लागू होने के बाद यह बिरादरी भाजपा से नाराज थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में यह बिरादरी पार्टी के खिलाफ खड़ी नहीं हुई। इसके अलावा बिड़ला वसुंधरा विरोधी खेमे से हैं। इससे पहले उनके विरोधी खेमे के अर्जुन मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत को मंत्री बनाया जा चुका है।  जबकि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा राजस्थान में नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करने में जुट गई है।

निर्विवाद छवि भी काम आई

भाजपा सूत्रों का कहना है कि स्पीकर उम्मीदवार बनाने में बिड़ला की निर्विवाद छवि और काम पर ध्यान केंद्रित रह कर विवाद से दूर रहने की रणनीति काम आई। वैसे भी पीएम ने बीते हफ्ते आयोजित संसदीय दल की बैठक में साफ कर दिया था कि जिम्मेदारी देने केमामले में वरिष्ठता की जगह गुणवत्ता, निपुणता और तत्परता को मापदंड बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें