फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Birla: पहले भ्रष्टाचार से जूझ रहीं थी सहकारी समीतियां, मोदी सरकार के सुधारों से हुईं समृद्ध

Sun, 02 Jul 2023 11:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिरला ने कहा कि भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और पारदर्शिता में कमी की वजह से लोगों ने सहकारी समितियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एक समय था, जब सहकारी समीतियां भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और राजनीति की शिकार थीं लेकिन अब समय बदल गया है और अब इस क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा किए गए सुधारों की वजह से सहकारी समितियां समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


मोदी सरकार ने किए सुधार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सहकारी समितियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने की पहल से व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही आई है। ओम बिरला ने कहा कि उम्मीद है कि सहकारी समितियां देश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के नए युग की शुरुआत करेंगी। 

आत्मनिर्भर भारत के लिए अहम
बिरला ने कहा कि भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और पारदर्शिता में कमी की वजह से लोगों ने सहकारी समितियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। अब सरकार द्वारा किए गए सुधारों की वजह से भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें