फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 पार के प्यार में घरबार छोड़ने को तैयार बुजुर्ग महिला-पुरुष

Tue, 26 Jul 2016 06:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुटार (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं मोहब्बत अंधी होती है, उसे आगा पीछा कुछ नहीं दिखाई देता है। यह न तो उम्र देखती है और धर्म जाति। कुछ ऐसा ही खुटार में हुआ है। साठ साल की महिला और साठ साल के ही पुरुष में प्रेम की पींगे बढ़ीं तो अपने-अपने जीवनसाथी, चार-चार बेटों, बहुओं, नाती-पोतों से भरापूरा घर परिवार को छोड़कर दोनों शादी करने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इससे दोनों परिवारों में खलबली मची हुई है। परिवार के विरोध के बावजूद महिला और पुरुष घर छोड़कर जाने को तैयार हुए तो सोमवार को उनके बेटे-बहुओं ने दोनों की जमकर पिटाई की और घर में बंद कर दिया। बेटों से पिटने से आहत बुजुर्ग ने कीटनाशक पीने की कोशिश की, उसमें सफल नहीं हुआ तो नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उन्हें बचा लिया। इलाके में साठ साला प्रेमी जोड़े को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं।

मामला खुटार क्षेत्र के एक गांव का है। 60 साल के एक बुजुर्ग का पड़ोस में ही रहने वाली हमउम्र महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के चार-चार बच्चे हैं। कुछ दिन पूर्व महिला अपने पति और उसका बुजुर्ग प्रेमी अपनी पत्नी को छोड़कर भागकर शादी करने का प्लान बनाने लगे। दोनों के परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार वाले कर रहे समझाने का प्रयास

दोनों परिवारों ने बुजुर्ग महिला और पुरुष को समझाने का प्रयास किया। समाज की दुहाई लेकिन वे शादी करने की अपनी जिद पर अड़े रहे। सोमवार को भी इस संबंध में बेटों ने बुजुर्ग को समझाने किया लेकिन प्रेमी ने हर हाल में शादी करने की बात कही। इस पर बेटों ने अपने पिता की जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान मौके पर जमकर भीड़ लग गई।

सबके सामने अपने बेटों से पिटने से गुस्साए बुजुर्ग ने पहले घर में रखा कीटनाशक पीने की कोशिश की लेकिन बेटों ने छीन लिया। इस पर बुजुर्ग प्रेमी ने गांव के पास से गुजरने वाली नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की। लोगों ने यहां भी उसे बचा लिया। उधर, बुजुर्ग महिला के भी जिद पर अड़े रहने पर उसकी बहुओं ने पिटाई कर दी और घर में बंद कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें