रेलवे, मेट्रो और बसों में परसों 10 दिसंबर से 500 के पुराने नोट चलना बंद हो जाएंगे। नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोजमर्रा की कई जरूरत की सेवाओं में 500 के पुराने नोट भुगतान के लिए मान्य किए थे। इन सेवाओं में से तीन सेवाओं, रेलवे, बस और मेट्रो में अब 10 दिसंबर से ये नोट अमान्य हो जाएंगे। अब जनता तो इन सेवाओं के बदले में भुगतान के लिए नए नोटों का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
हालांकि दूध की दुकान समेत 15 सेवाओं में 500 के पुराने नोट अभी भी स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि 1000 के पुराना नोट का प्रयोग किसी भी सेवा के लिए 24 नवंबर की रात से ही अमान्य करार दिए जा चुके हैं।