फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत

Wed, 16 Nov 2016 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक - फोटो : AP
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बदले जाने के बाद से पूरे देश के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गुरुवार को मुंबई के नांदेड़ जिले में बैंक के बाहर लाइन में खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पीटीआई की खबर के मुताबिक, दिगंबर मारिबा कस्बे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टुप्पा शाखा के बाहर लाइन में लगे थे। इसी दौरान वह गिरे और उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसका मृत शरीर विष्णुपूरी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बुधवार को स्थिति और भी गड़बड़ हो गई। बैंकों के आईटी नेटर्क्स टूट गए और कई एटीएम खराब हो गए। वहीं, सरकार की तरफ से नोट एक्सचेंज करवाने वाले के उंगली पर स्याही लगाने के निर्देश से भी लाइन में खड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें