फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: पुरानी बसें बन रहीं गरीबों का आशियाना, ट्रांसपोर्ट निगम ने शुरू की नई पहल

Tue, 18 Dec 2018 08:49 AM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात राज्य ट्रांसपोर्ट निगम ने बेघर लोगों को पनाह देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत निगम की पुरानी बसें जो 8 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं, उन्हें शेल्टर होम में परिवर्तित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इन शेल्टर होम्स में जरूरत की हर सुविधा मौजूद रहेगी। ट्रांसपोर्ट निगम ने इसमें बेड से लेकर पानी, बिजली, पंखा और सीसीटीवी कैमरे सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिससे ठंड, गर्मी या बारिश के मौसम में फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले लोगों को सहूलियत हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट निगम की एक गैर उपयोगी बस को गरीबों का आशियाना बनाने में करीब 3 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है।

राज्य ट्रांसपोर्ट निगम और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से भरूच जिले में यह प्रयोग शुरू किया है। हालांकि प्रयोग के तौर पर फिलहाल 2 बसों को ही गरीबों के आश्रय के लिए रखा गया है। एक बस में अधिकतम 10 लोगों के सोने की व्यवस्था की गई है। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें